फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया में फंसा मनुष्य भूल जाता असली और नकली का अंतर

Thu, 04 Feb 2016 07:00 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
  सिद्धपीठ नगला मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास  मुमुक्षु कृष्ण ने कहा कि संसार मोह माया का एक जाल है, जिसमें फंसकर मनुष्य असली और नकली का अंतर भूल जाता है। मनुष्य मायापति को भूलकर माया के चंगुल में फंस जाता है। वह मनुष्य माया के चक्कर में दुखों को भी अपना लेता है। कथा व्यास ने अहंकार से दूर रहने की कथा सुनाते हुए कहा कि सतयुग में सभी राजा महाराजाओं का पतन अहंकार की वजह से हुआ। कथा के दौरान गुरुचरण मिश्र, कामेश पाठक, आयुषी गौड़, अमित मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लोक  निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की ओर से लोक  निर्माण विभाग कार्यालय में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास गोपाल कृष्ण ठाकुर ने भक्त ध्रुव की कथा को सुनाया। कहा कि संसार में केवल दो लोग ईश्वर से मिला सकते हैं, एक तो मां और दूसरा गुरु। इसी की वजह से भक्त ध्रुव का ईश्वर से मिलन हो गया। इस दौरान मानव शर्मा, एक्सईएन अनिल मिश्रा, राजीव राठौर, रेखा, महाराज सिंह, किताब सिंह, अवनीश, अवधेश, कुलदीप, रूबी शर्मा, मुन्नी देवी, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें