बेसिक शिक्षकों ने बुधवार सामूहिक अवकाश पर रहकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मौके पर पहुंचेे सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने कहा कि यदि समय रहते शासन ने बेसिक शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो 16 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, जिले के पदोन्नत शिक्षकों को 17140 और 18150 मूलवेतन दिए जाने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिए जाने आदि मांगों को उठाया। कहा कि संगठन मांगों को पूरा कराकर रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव, सलमान खां, शैलेंद्र सिंह आदि ने शिक्षकों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जिसने भी शिक्षकों के हितों की अनदेखी की उसे सत्ता से हटना पड़ा है।
धरना-प्रदर्शन में अरविंद दीक्षित, हरीश यादव, रजनी यादव, शिवकुमार यादव, राजेश,सीमा यादव, हेतराम, सौरभ श्रीवास्तव, राशिद, राजीव कुमार, मोहम्मद अरशद, अनुज शर्मा, भानुप्रताप, सत्यपाल, नरेश सोलंकी, राघवेंद्र शर्मा, शर्मा, प्रियंका, जुबैर अहमद,वसीम, आसिफ, उजैर, नदीम, महेश चंद्र, शेरबहादुर, चंद्रपाल, राजीव सोलंकी, सुशील कुमार,मधुकर, दीपशिखा, प्रीतपाल,रामवीर सिंह मौजूद रहे।
-----
बीएसए कार्यालय में पसरा सन्नाटा
बदायूं। शिक्षकों के आंदोलन के चलते बीएसए दप्तर में अधिकारी नहीं बैठे। संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा भी था कि शिक्षकों की भीड़ देख बीएसए और अन्य अधिकारी दफ्तर में नहीं आए। कर्मचारी भी अपनी सीटों से गायब रहे।