फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साली की शादी में आए युवक की मौत, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 21 Feb 2026 10:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। ससुरालवालों ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र में साली की शादी में शामिल होने ससुराल आए युवक का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बिनौरा का रहने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ससुरालवालों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि वजह नहीं बता सके। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव उतरना निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी आकाश (25 वर्ष) पुत्र ओमपाल के साथ की थी। शुक्रवार को उनकी छोटी बेटी नीरज की शादी थी। संगीता व दामाद आकाश अपने दो साल के बेटे के साथ शादी में शामिल होने आए थे।

बिहार में मजदूरी करते हैं युवक के माता-पिता 
कुंवरपाल ने बताया कि बरात चढ़ने से लेकर खाना खाने तक आकाश का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया, इससे सभी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि आकाश के माता-पिता बिहार में रहकर भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें