बदायूं के सहसवान क्षेत्र के युवक ने चंडीगढ़ में नौकरी करते समय हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो दिन पहले वह उसे अपने साथ गांव ले आया। गांव के लोगों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सहसवान क्षेत्र के गांव बैरपुर-मानपुर निवासी नाजिम चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वहां से हिंदू युवती को भगाकर ले आया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों से मामले की भनक युवा प्रांत गोरक्षा प्रमुख व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी, जिस पर संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।