श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
- फोटो : संवाद
बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सज्जा प्रतियोगिता से लेकर मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने ‘हाथी धोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ गाना भी गाया।
विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, रासलीला और मटकी फोड़ जैसे कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे साक्षात लड्डू गोपाल और नटखट कान्हा के रूप में नजर आए। विद्यालय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में विद्यालय के सभी कक्षाचार्य शामिल रहे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि हरीश कुमार गुप्ता, कुलदीप वैश्य, दिनेश वैश्य और ओमप्रकाश वैश्य द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के तिलक-वंदन और आरती से की गई। इस मौके पर कमलेश कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, दीक्षा गोस्वामी, रुचि महेश्वरी, शैलजा सिंह, प्रियंका सक्सेना, रूपाली रस्तोगी, सेजल सक्सेना आदि मौजूद रहे।