फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील तटबंध पर शीघ्र कराएं सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिलाधिकारी शंभूनाथ एवं एसएसपी सौमित्र यादव ने समाधान दिवस के बाद अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड इम्तियाजुर्ररहमान के साथ उसहैत तटबंध पहुंचकर स्थलीय मुआयना किया। ग्राम सरेली से कटरा तक 17 किलोमीटर लंबे इस तटबंध में 12.585 से 13.905 किलोमीटर के बीच का भाग संवेदनशील है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि इसकी सुरक्षा के लिए तीन करोड़ 82 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है। तटबंध की सुरक्षा में परक्यूपाइन एवं लांचिंग एप्रिन का निर्माण कराकर तटबंध को सुरक्षित किया जाएगा। बतादें कि लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी तटबंध के कट जाने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई थी।  तटबंध की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्य कराने को एक करोड़, पचास लाख रुपये की धनराशि पहली किश्त के रूप में प्राप्त हो गई है लेकिन फिलहाल संवेदनशील तटबंध की सुरक्षा को तत्काल कार्य कराने की आवश्यकता को डीएम ने अविलंब सुरक्षा कार्य तेज कराने की हिदायत दी है। इस अवसर पर बाढ़ खंड के जेई दिलशाद अहमद भी मौजूद रहे।
शासकीय संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने को चलेगा अभियान
बदायूं। गांव सभा की चकरोड, चारागाह, खलियान एवं तालाब आदि की शासकीय संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने को संबंधित एसडीएम की निगरानी में अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा करते हुए डीएम शंभू नाथ ने हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें