फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच अच्छी छवि बनाएं यूपी 100 कर्मी

Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
यूपी 100
विज्ञापन
सम्मेलन में हिदायत के साथ एसएसपी ने सराहना भी की      
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा पुरस्कार
पुलिस लाइंस में आयोजित यूपी 100 के सम्मेलन में एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पीआरवी स्टाफ को हिदायत देने के साथ अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों की प्रशंसा भी की। एसएसपी ने कहा कि यूपी 100 विशाल प्रोजेक्ट है। इसलिए यूपी 100 की जनता के बीच अच्छी छवि बनाएं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित सम्मेलन में एसएसपी ने कहा कि यूपी 100 में तैनात पुलिस कर्मियों के पास अहम जिम्मेदारी है। सबसे पहले मौके पर उनको ही पहुंचना होता है। ऐसे में शराब और अवैध कार्यों को करने वालों से बिल्कुल दूर रहें। अगर ऐसा कुछ होता है तो इससे पुलिस की छवि खराब होगी। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को 2500-2500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी देहात आरपी सिंह समेत सीओ लाइन और यूपी 100 स्टाफ के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें