माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में जीआईओएस ने जानकारी
21 जून को वृहद स्तर पर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि योग महोत्सव का कार्यक्रम शासन के मंशा के अनुरूप वृहद स्तर पर जिले के चयनित 16 स्थानों पर होगा। जिले पर सबसे बड़ा कार्यक्रम बदायूं क्लब में होगा। नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रहेंगे।
डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थलों पर संबंधित विद्यालयों के व्यायाम और योग प्रशिक्षक तथा अन्य स्टॉफ अवश्य उपस्थित रहे। 16 जून से अभ्यास किया जाएगा। प्रचार प्रसार के लिए रैली निकाली जाएंगी। यह रैली 19 जून को निकलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रधानाचार्य महोत्सव में आने वाले शिक्षक, छात्र, बुजुर्ग लोगों की सूची 15 जून तक जमा करा दें। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि बुजुर्गों एवं महिलाओं के बैठने की व्यवस्था अलग से कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर चिकित्सकों एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। सूचना विभाग की ओर बदायूं क्लब में 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रचार वाहन के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र कुमार, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, अशोक खुराना, प्रधानाचार्य खिजर अहमद, डीके त्योगी, सुनील मिश्र, विनय शर्मा, डॉ. योगेश्वर सिंह, मधु शर्मा, लता यादव आदि मौजूद रहे।