बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जनपद में चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित क्रिटिकल कॉरिडोर का भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के अभियंताओं ने संयुक्त रूप से बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। कछला से बरेली बॉर्डर तक स्थित सभी संवेदनशील क्रिटिकल कॉरिडोर का निरीक्षण कर आवागमन को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के साथ समन्वय कर निर्माणाधीन मार्गों का नियमित निरीक्षण कर रही है। इससे आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार दुर्घटनाएं रोकने के लिए चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी लगाई जा रही है। संवाद