बिसौली। थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का संवेदनशील मामला सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला ठाकुरान निवासी विभोर शर्मा पुत्र स्वर्गीय अविनाश चंद्र शर्मा की तहरीर पर मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी प्रेमपाल पुत्र बाबूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 22 जून की रात आरोपी ने अपनी छत पर फीमेल डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बिसौली पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी को भेजकर जांच कराई। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा गया।