बदायूं के गांव राजा की सीकरी में मंगलवार शाम को हुए बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। एक रिपोर्ट पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई। दूसरी रिपोर्ट ग्राम प्रधान ने लिखवाई है। बवाल के मामले में 32 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। इनमें से आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
1 of 8
बदायूं के राजा की सीकरी गांव में अफसर और पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित लगाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर पथराव करने और उनकी गाड़ियां तोड़ने के आरोप में 32 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध भी रिपोर्ट लिखी गई है। इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा की ओर से आरोपियों के विरुद्ध 12 संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव पुलिस और पीएसी तैनात है। अफसरों ने गांव में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
2 of 8
गांव राजा की सीकरी में हुआ था बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नामजद आरोपी
राजा की सीकरी गांव निवासी रेनू, निर्देश, जितेंद्र, अरविंद, सुनील, छोटे, अजीत, गौरव, अमरीश, सरोज, राम सनेही, विमलेश पत्नी टिंकू, मनीता पत्नी चमन, दयावती पत्नी दयाराम, मैकू की पत्नी का नाम अज्ञात, दुर्वेश पत्नी जय सिंह, कन्यावती पत्नी हरि किशोर, मान सिंह की पत्नी का नाम अज्ञात और कुछ अज्ञात महिला पुरुषों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफसरों ने किया भ्रमण
डीएम और एसएसपी के निर्देशन में एडीएम एफआर व एसपी ग्रामीण ने बुधवार सुबह स्थिति का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर एसडीएम सदर (न्यायिक) व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग से समन्वय कर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस बल भ्रमण एवं निगरानी कर रहा है। सभी दुकानें व बाजार खुले हैं। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।
4 of 8
इसी जगह पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया गया था।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ था बवाल
गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा स्थापित को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हुआ था। दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को गिराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पौने सात बजे अफसरों और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया था। पथराव में छह महिला सिपाहियों समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उग्र भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी समेत एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवालियों को खदेड़ा। प्रतिमा कब्जे में ली गई।
विज्ञापन
5 of 8
ईंट उतारते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर, अंधेरा छाते ही कर दिया पथराव
पुलिस को जांच में पता चला है कि सुबह ही ग्रामीणों ने ईंटें मंगा ली थीं और दोपहर में पत्थर एकत्र कर लिए थे। शाम को अंधेरा छाते ही ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को आगे करते हुए ताबड़तोड़ पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच प्रतिमा की सुरक्षा के लिए कुछ महिलाएं उसे चारों ओर से घेरकर खड़ी रहीं। काफी देर तक बवाल होता रहा। अफसरों और पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन
6 of 8
एसएसपी अंकिता शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गांव राजा की सीकरी में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आंबेडकर प्रतिमा रख दी थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद शाम सात बजे ग्रामीणों ने अफसरों और पुलिसकर्मियों ने पथराव कर दिया। मामले में अभी तक दो मामले दर्ज किए हैं। बलवा और तोड़फोड़ का मामला पुलिस की ओर से दर्ज किया गया। ग्राम प्रशासक ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला दर्ज कराया है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
बवाल के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्राम पंचायत राजा की सीकरी की प्रशासक ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मान सिंह, मेघ सिंह, जय सिंह, और चमन के विरुद्ध आपराधिक साजिश रचने, गलत तरीके से ग्राम समाज की भूमि पर प्रवेश करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव में सुबह से ही पहुंचे गए थे पुलिस-प्रशासन के अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट में प्रशासक की ओर से बताया गया है कि ग्राम सीकरी में खसरा संख्या 2773/.209 हेक्टेयर सार्वजनिक उपयोग की सुरक्षित खलियान भूमि है। मंगलवार सुबह 6.30 बजे मान सिंह, जय सिंह, मेघ सिंह व चमन आदि ने अनेक अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर ग्राम समाज की सुरक्षित श्रेणी की बेशकीमती भूमि पर जबरदस्ती प्रतिमा रखकर अन्य ग्रामवासियों को उकसा कर स्थाई कर लिया। इन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाई। बलपूर्वक कब्जा किया गया। इन आरोपियों का सहयोग करने वालों में 10 अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।