फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त, 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे अचानक 33 केवीए की मुख्य लाइन का तार टूट गया। इसके चलते क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

नगर के उपकेंद्र को उसावां बिजली उपकेंद्र से सप्लाई मिलती है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे चौड़ेरा शिकारपुर गांव के जंगल में 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। इसके चलते क्षेत्र के करीब 24 गांवों और कस्बे की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली न मिलने से सुबह को सबमर्सिबल नहीं चल सके। इससे घरों में पानी की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

हालांकि तार टूटने की जानकारी मिलते ही बिजली कर्मी सुबह से ही मरम्मत करने में लग गए। बिजली कर्मियों को कहना है कि देर शाम तक लाइन सुचारु होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें