माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में मंगलवार को महेश नवमी त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सजातीय एकजुटता पर जोर देते हुए माहेश्वरी बंधुओं ने शिक्षा की वकालत की। हवन-पूजन कराके सामाजिक उत्थान की कामना की गई।
माहेश्वरी सत्संग भवन में पूर्वाह्न में आयोजित कार्यक्रम में रामभरोसे लाल अजमेरा की अध्यक्षता में माहेश्वरी बंधुओं ने सजातीय लोगों को घर-परिवार में शैक्षिक माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज की तरक्की का मुख्य रास्ता है। राजनीतिक और सामाजिक नजरिए से भी माहेश्वरी समाज के लोगों को आगे बढ़कर काम करने चाहिए। सजातीय बंधुओं में सुभाष लखोटिया ने हवन-पूजन की यजमानी की।
महेश भगवान के चित्र पर पुष्पार्चन करके पदाधिकारियों ने समाज के उत्पत्ति दिवस पर चर्चा की। जिला महामंत्री नीरज माहेश्वरी ने सजातीय बंधुओं को सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय भंडारी, प्रकाश बाबू माहेश्वरी, रामऔतार लखोटिया, वीरेंद्र दरगढ़, राहुल माहेश्वरी, संतोष माहेश्वरी, कमलेश कुमार, संदीप माहेश्वरी, मुकेश भंडारी, सोनू माहेश्वरी, डॉ. राघवेंद्र माहेश्वरी, विशाल माहेश्वरी, रामबेटी माहेश्वरी, ओमकुमारी, सोमवती और सर्वेश कुमारी आदि मौजूद थीं। संचालन कैलाश बाबू माहेश्वरी ने किया।