फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को प्रशिक्षु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Jun 2015 07:47 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की एक बैठक का आयोजन मालवीय आवास पर हुआ। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखा। समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा सैद्धांतिक प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली, पानी, पंखों की समस्या निरंतर बनी हुई है। गर्मी में कादरचौक में एक प्रशिक्षु शिक्षिका प्रशिक्षण के दौरान बेहोश भी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ा। मीटिंग में चक्रेश कुमार, योगेश शर्मा, पवित्र राठौर, बनवारी सिंह, नसरूज जमा नकवी, प्रमोद कुमार, विनीत यादव, अमित दुबे, पीतांबर सिंह, राहुल राठौर, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें