भाकियू के संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पार्पण करते किसान नेता। संवाद
बदायूं। भाकियू संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 90वां जन्मदिन चित्रांश नगर स्थित मंडल प्रवक्ता के कैंप कार्यालय और मालवीय आवास में मनाया गया। इस मौके पर किसानों के हित में उनके आंदोलनों को याद किया गया। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पार्पण कर हवन पूजन किया गया।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी साहब ने 90 के दशक में किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली की सरकार तक की चूलें हिला दी थीं। 1989 में बोर्ड क्लब पर ऐतिहासिक पंचायत लगाई। टिकैत साहब के आदर्शों पर उनकी नीतियों का अनुपालन करना आज के नेताओं के बस की बात नहीं है। चित्रांश नगर के कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला सचिव रनसिंह उर्फ पप्पू यादव, ब्लॉक सालारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लाक बिसौली अध्यक्ष योगेश यादव, उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, उसैहत से कृपाल सिंह यादव आदि समेत उपस्थित रहे। मालवीय आवास पर हवन पूजा में जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंकर शंखधार रविंद्र सिंह पटेल नरेंद्र कुमार सक्सेना महिपाल सिंह यादव जिला प्रभारी झाझन सिंह युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह यादव आदि शामिल रहे।
चित्रांश नगर के कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला सचिव रनसिंह उर्फ पप्पू यादव, ब्लॉक सालारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लाक बिसौली अध्यक्ष योगेश यादव, उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, उसैहत से कृपाल सिंह यादव आदि समेत उपस्थित रहे। मालवीय आवास पर हवन पूजा में जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंकर शंखधार रविंद्र सिंह पटेल नरेंद्र कुमार सक्सेना महिपाल सिंह यादव जिला प्रभारी झाझन सिंह युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह यादव आदि शामिल रहे।