महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कचहरी के पास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा के बारे में भी लोगों को बताया। साथ ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा को फूलमालाएं पहनाईं।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक हैं। कहा कि घास की रोटी खाकर राष्ट्रभक्ति का जो उदाहरण महाराणा प्रताप ने दिया, ऐसा उदाहरण इतिहास में कहीं नहीं मिलता है। इस दौरान राकेश सिंह, सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रेमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह, बाबू सिंह, सुरेंद्रपाल, वीरेश तोमर, रक्षपाल, प्रताप सिंह, विजयपाल, सत्यभान, मृत्युंजय, अनिल, वीरेंद्र सिंह, देवी सिंह, जितेंद्र सिंह, कृपाल, आरपी चौहान, रामऔतार मिश्र आदि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमरदीप राठौर, पूजा, आरती, नीतू, ममता, शिवम, सुचित, रामू, टिंकू, अमित, नमित, प्रवेंद्र आदि ने पुष्प अर्पित किए। वहीं, भारतीय संगोष्ठक के संयोजक अमन मयंक शर्मा और उनके संगठन के लोगों ने भी महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।