वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रकाश रस्तोगी और मंत्री अनिल रस्तोगी ने महाराजा हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। शोभायात्रा आर्य समाज चौक, टिकट गंज, शहबाजपुर चौक, पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ईचौक, हलवाई बाजार, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक छह सड़का, गांधी ग्राउंड, शिव चौक, सुभाष चौक होते हुए पुन: रस्तोगी धर्मशाला पहुंची। यात्रा में सबसे आगे विघ्र विनाशक गणेश, भगवान राधा-कृष्ण, शक्ति रूपा मां दुर्गा, शंकर, अर्द्ध नारीश्वर, बजरंग बली, भारत माता आदि की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इसके अलावा बच्चों के बैंड भी शामिल रहे। बघ्घी पर महाराजा हरिश्चंद्र की झांकी थी। संस्कार भारती द्वारा शामिल राधा कृष्ण और स्वरांजलि कला कुंज की हरिश्चंद्र तारामती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला समाज ने भजन गाए। राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर, प्रिंस पब्लिक स्कूल, द्रोपदी देवी, शिवदेवी कॉलेज की झांकियां भी यात्रा में शामिल रहीं।
इस अवसर पर पोशाकी लाल रस्तोगी, निर्भय प्रकाश रस्तोगी, सुभाष चंद्र रस्तोगी, राजेंद्र कुमार रस्तोगी, संजय रस्तोगी, जवाहर रस्तोगी, स्वदेश रस्तोगी, अजीत रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, शरद रस्तोगी, सुशांत रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, साधना रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, अंबरीश रस्तोगी, असीम रस्तोगी आदि शामिल रहे। मंत्री अनिल रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।