फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली महाराजा  हरिशचंद्र की शोभायात्रा

Sun, 15 Jan 2017 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
 मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिशचंद्र वंशीय समाज की ओर से नगर में महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनुयाइयों ने ढोल, नगाड़ों पर गुणगान करते हुए जयकारे लगाए। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो-16 से 19
विज्ञापन



लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
 मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिशचंद्र वंशीय समाज की ओर से नगर में महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनुयाइयों ने ढोल, नगाड़ों पर गुणगान करते हुए जयकारे लगाए। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रस्तोगी धर्मशाला से प्रारंभ हुई शोभायात्रा हुसैनी गली, टिकटगंज, शहबाजपुर, पथिक चौक, काली सड़क, मढई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, शिवचौक, सुभाष चौक होते हुई वापस रस्तोगी धर्मशाला पर रुकी। सबसे आगे विघ्न विनाशक भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। पीछे भगवान राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, श्रीराम दरबार, दुर्गा देवी आदि की झांकियां मन मोहित कर रही थीं। सबसे पीछे महाराजा हरिशचंद्र की सुसज्जित झांकी चल रही थी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहीं थीं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज तथा श्रीराम सरस्वती इंटर कॉलेज के मधुर बैंड सभी को आकृष्ट कर रहे थे। इस अवसर पर पोशाकी लाल रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी, शिवचरन लाल, सुभाष चंद्र, अंबरीष रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, संजय कुमार, अजीत, अनिल, सरोज, सुशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें