फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मतदान

Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकायत पर तत्काल पहुंचेगी डायल-100
डीएम और एसएसपी ने अतिसंवेदनशील गांवों में जाकर समझाया  

विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए डीएम पवन कुमार और एसएसपी ने दो अतिसंवेदनशील गांवों का भ्रमण करके निर्भीक होकर मतदान करने के लिए समझाया। डीएम ने कहा कि डराने, धमकाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार एवं एसएसपी महेंद्र यादव ने बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अतिसंवेदनशील ग्राम नगला कल्यान एवं ग्राम ओया पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मतदान के दिन किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन उनके साथ है। डीईओ ने कहा कि सभी मतदाता निडर होकर बिना लालच के मतदान करें। महिलाएं पहले वोट डालें फिर घरेलू काम करें। ग्राम पंचायत पहाड़पुर का मजरा नगला कल्यान में प्रधानपति सतेंद्र और ग्राम ओया के ग्राम प्रधान उदयभान सिंह ने गांववासियों की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए आश्वस्त किया। एसएसपी ने कहा कि गांव के छोटे-छोटे झगड़ों को चुनाव से न जोड़ते हुए मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यदि कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए रास्ता रोके अथवा किसी प्रकार की धमकी दे तो पुलिस विभाग की सेवा यूपी-100 पर तत्काल सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करेगी। मतदाता को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ एनएसए व गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि दोनों गांवों में मतदान के दौरान अशांति फैलाने वाले और उससे प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के साथ मुचलका पाबंद भी किया है। मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ मुचलका राशि जब्त कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें