फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकली

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैंमिया मंदिर में हवन-पूजन, झांकियां-सजातीय बच्चों के स्वरूप रहे आकर्षण
विज्ञापन

 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सजातीय लोगों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम की धूम रही। सुबह में हवन-पूजन के बाद अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन युवकों ने अग्रसेन का गुणगान करते हुए धूम धड़ाका भी किया। झांकियों और बच्चों के कार्यक्रम लोगों का आकर्षण रहे। 
बाजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमिया मंदिर परिसर में अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल ने ध्वज फहराया। हवन-पूजन के दौरान सजातीय लोगों के साथ समिति के पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। मंदिर प्रसाद भी वितरित किया गया। अपराह्न में किलाखेड़ा की अग्रवाल धर्मशाला से अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा शुरू हुई। मार्केट में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। अग्रसेन महाराज की झांकी के साथ बच्चों के स्वरूप भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने बैंड भी बजाया। बैंडबाजों की धुन पर सजातीय युवकों ने धूम धड़ाका किया। 
विज्ञापन

घंटाघर चौराहे और स्टेशन रोड पर शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुषों को जलपान भी कराया गया। देर शाम मिल कंपाउंड में श्रवण कुमार अग्रवाल अग्रसेन धर्मशाला पहुंचकर शोभायात्रा एक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, सुरेशचंद्र गोयल, अवनीश गोयल, प्रदीप गोयल, संजय मित्तल, नीलांशु अग्रवाल, प्रवीण कुमार मित्तल, अरुण अग्रवाल, उदय सिंघल, दीपक सिंघल, सत्येंद्र गोयल, विष्णुभगवान अग्रवाल, मुरली मनोहर सिंघल, राजीव अग्रवाल, मनोज गोयल, मोहित अग्रवाल, मधुसूदन गोयल, अश्वनी गोयल, अमित गोयल, आलोक अग्रवाल, कृष्णऔतार मैंमिया, रतन जिंदल, टेडामल अग्रवाल, सर्वेश गोयल, राजकुमार तुलस्यान, अनिल तुलस्यान, अखिल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
डांस में युवराज-पलक अव्वल
उझानी। अग्रसेन महोत्सव के तहत शुक्रवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीनियर वर्ग के डांस में युवराज ने प्रथम स्थान पाया। वेदिका दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में पलक अग्रवाल प्रथम, तनिष्क द्वितीय और नव्या को तृतीय स्थान मिला। बेबी डांस में केशव गोयल प्रथम, रिद्धम अग्रवाल द्वितीय आस्था गोयल तृतीय, फैमिली डांस में विनीता गोयल प्रथम, सुनीति अग्रवाल द्वितीय और शशि गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्रेजी स्पीच कंपटीशन में अंशिका अग्रवाल प्रथम, मुस्कान गर्ग द्वितीय और शुभांगी गर्ग तृतीय रही। हिंदी स्पीच में वत्सल जिंदल प्रथम, अक्षत अग्रवाल द्वितीय और कुशाग्र गोयल को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के प्रायोजक में सचिन अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, राजकुमार तुलस्यान, रीता तुलस्यान, संदी गोयल, नीलम गोयल, उदय सिंघल, शालिनी सिंघल, बृजेंद्र कुमार गोयल और मधु गोयल ने प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की। संचालन शालिनी सिघंल, शिखा अग्रवाल, नीलम गोयल और सुमन गोयल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें