फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गणपति के स्वरूप में किया महाकाल का शृंगार

विज्ञापन
बिल्सी के भवन मंदिर में महाकाल का शृंगार कर पूजा करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार की रात बाबा के भक्तों ने महाकाल का भव्य शृंगार भगवान गणपति के स्वरूप में किया। उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के सुरेश बाबू, आशीष वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हर्षित राठी, मनमोहन शाही आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का भव्य शृंगार गणपति के रूप में किया। बाद में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन


गुधनी में आज से शुरू होगी वेद कथा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में आर्य समाज की ओर से प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में वेद कथा सप्ताह का आयोजन 27 अगस्त से दो सितंबर तक होगा। प्रतिदिन रात आठ से 10 बजे तक कथा होगी। आचार्य संजीव रूप कथा कहेंगे। भजन उपदेशक पंडित प्रश्रय आर्य जय भजन प्रस्तुत करेंगे। आचार्य तृप्ति शास्त्री का विशेष उद्बोधन रहेगा। यह जानकारी आर्य समाज के मंत्री मास्टर अगर पाल सिंह ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें