फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा दस्तक के बीच फेल हुए मैगी के पुराने नमूने

Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैगी नूडल्स के दोबारा बाजार में उतरने की खबरों के बीच इसके टेस्ट मेकर के नमूने फेल होने की रिपोर्ट आ गई है। ये नमूने मुख्य खाद्य अधिकारी द्वारा मई और जून माह में लिया गए गए थे। इसके अलावा स्टार नाम से आए काला नमक का नमूना फेल है। चार नवंबर को राजकीय लैब, लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सैंपल मानक से कम पाया गया।
 मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने सहसवान में गौरव असावा के यहां से मैगी के साथ टेस्ट मेकर का नमूना 30 मई को लिया था। जो सब स्टैंडर्ड होने के कारण फेल हुआ है। इसके साथ ही उसहैत से 12 जून को लिया गया स्टार काला नमक का नमूना भी फेल हुआ है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, बदायूं की खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी जारी है। सहसवान में चले छापामारी अभियान में शुक्रवार को आंचल वनस्पति घी समेत पांच नमूने,  गजेंद्र किराना स्टोर से आंचल वनस्पति घी का नमूना लिया गया। अकबराबाद चौराहे पर रामसहाय, श्याम और दिवाकर की दुकान से मिठाई के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


10 को आएगी लखनऊ से खाद्य सुरक्षा टीम
बदायूं। 10 नवंबर को दीपावली से पूर्व लखनऊ खाद्य सुरक्षा मुख्यालय से टीम आएगी। इसमें वीके द्विवेदी और एमके श्रीवास्तव होंगे। टीम जिले में कहीं भी छापेमारी कर मिलावट के खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें