फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा को प्यार में फंसाकर मदरसा शिक्षक ने तीन साल किया दुष्कर्म, निकाह की बात पर बोला- जान से मार दूंगा

Mon, 09 Sep 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर

सार

कहा कि ज्यादा हाथ पैर मारे तो तेरी हत्या कर लाश गायब कर देंगे। परिवार को भी गायब करने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के सामने पेश होकर घटना बताई। 
विज्ञापन
छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर ट्यूशन पढ़ाने जाने के दौरान मदरसा शिक्षक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फांस लिया। तीन साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने शादी की बात कही तब साफ मना कर दिया। पीड़िता इस समय एलएलबी की छात्रा है। उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि करीब तीन साल पहले मदरसा शिक्षक रफी उस्शान निवासी वार्ड 15 ककराला उसको ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। वह स्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी है। टयूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। तब से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। 

छात्रा ने जब शादी करने की बात कहती तो टालमटोल कर देता था। 31 अगस्त को आरोपी ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। जिद्द करने पर उसने अपने घर बातचीत के लिए बुलाया। यहां पहले से ही आरोपी का भाई जोकि जमात-ए-इस्लामी का पदाधिकारी है वो मौजूद था। 

जिन्होंने निकाह से साफ मना कर दिया। कहा कि ज्यादा हाथ पैर मारे तो तेरी हत्या कर लाश गायब कर देंगे। परिवार को भी गायब करने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के सामने पेश होकर घटना बताई। 
विज्ञापन

उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें