फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 09 Sep 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में एक दिन पहले ही मायके से लौटी महिला की रविवार रात मौत हो गई। मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कस्बा के गौतमपुरी मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृतका कमलेश (26) बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी में मोहल्ला साहूकारा निवासी सीताराम की बेटी थी। उसकी शादी करीब छह साल पहले यहां गौतमपुरी मोहल्ले के अनिल प्रजापति के साथ हुई थी। 

पिता सीताराम ने बताया कि कमलेश को उसका पति और परिवार के लोग शादी के बाद से दो लाख रुपये और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट भी की गई थी। सोमवार बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां पता चला कि उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, तब वहां पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में बेटी का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों को कराया नामजद 
आरोप है कि पति समेत उसके परिजनों ने कमलेश की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने पति अनिल, उसके भाई विकास, बालकिशन, ससुर ब्रजपाल और सास हीरावती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कमलेश की दो संतान हैं। बेटी शिखा चार और बेटा रजत दो साल का है। 

रविवार को ही मायके से आई थी कमलेश
कमलेश अपने मायके में ही थी। शनिवार रात कमलेश को पता लगा कि उसके पति की फुफुआ सास नेमवती का दिल्ली में निधन हो गया है तो वह दोनों बच्चों के साथ रविवार दोपहर मायके से आ गई। इसके बाद अचानक क्या हो गया, जिसके चलते कमलेश की जान चली गई। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें