फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीडियो जारी कर मदरसा संचालक ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। ककराला के एक मदरसा संचालक ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बीती 13 अप्रैल को ककराला के एक मदरसा में वार्षिकोत्सव मनाया गया था। इसमें गैस सिलिंडर के प्रसंग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। इसमें हनुमान जी को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
बुधवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मदरसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। मदरसा संचालक ने खुद को फंसता देख बुधवार देर शाम एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह यह कहते दिख रहा है कि मदरसा के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों का मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं था। अगर, किसी की भी भावना को ठेस पहुंची है तो वह सार्वजनिक रूप से माफी चाहते हैं। माफीनामा का वीडियो जारी होने के बाद हिन्दू संगठनों की तरफ से इस संबंध में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को वकील एसएसपी से मिले थे। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



मदरसे में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में संचालक पर केस

जगत। कस्बा ककराला स्थित एक मदरसे में धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक प्रतीकों के अपमान के आरोप में मदरसा संचालक राशिद खान समेत अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय कुमार सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शिकायतकर्ता विनय कुमार सिंह का आरोप है कि 15 अप्रैल के वार्षिक उत्सव में आपत्तिजनक प्रस्तुति से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना अलापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुमित कुमार को सौंपी है। इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला अभी जांच के अधीन है। संवाद न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें