फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, मुनीब अंसारी और उमरा बने जिला टॉपर

Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार शाम को घोषित कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) में मुनीब अंसारी ने जिला टॉप कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की, जबकि आलिम (इंटर) में उमरा ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल के 67.41 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। जबकि इंटर में 89.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। विभाग के अनुसार मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) परीक्षा में कुल 828 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 632 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 426 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। वहीं आलिम (इंटर) परीक्षा में 264 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 239 ने परीक्षा दी और 214 विद्यार्थी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें