उझानी। जिले के सबसे बड़े तीर्थ स्थल गंगाघाट से जुड़े कछला समेत आसपास इलाके के लोगों को जल्द ही बिजली की किल्लत से निजात मिलने वाली है। बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कछला में बिजली उपकेंद्र स्वीकृत कराया है। यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी सौगात साबित होगी। नौ करोड़ से यह काम होना है।
कछला में बिजली उपकेंद्र बन जाने का इलाके के लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा। गंगाघाट पर बरेली मंडल भर से ही नहीं , बल्कि अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, आगरा आदि समेत राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी खासकर पूर्णिमा और विशेष स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। संवाद