फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा: दोनों पालियों में 800 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Tue, 10 Feb 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर आयोजित की गई। जो पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। इसमें कुल 1092 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 800 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में केवल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही सचल दलों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। पहली पाली में कुल 828 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 562 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 266 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में कुल 264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 238 ने परीक्षा दी और 26 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुअज्जम यार खां ने बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दल सक्रिय रहे। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा परिषद के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रणव पाठक ने बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं। आने वाले दिनों में भी परीक्षाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें