फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अयोध्या के पागल बाबा ने भूकम पहलवान को हराया

विज्ञापन
उझानी में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल में शनिवार को किशोर पहलवानों ने भी जौहर दिखाया। दर्शकों को इनामी कुश्ती के कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। अयोध्या के पागल बाबा ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान के भूकम सिंह पहलवान को हरा दिया।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव में दंगल शाम चार बजे शुरू हुआ। पहलवानों ने परिचय देने के बाद दंगल में कुश्ती के दांवपेच दिखाया तो दर्शकों की तालियां गूंज उठी। शुरुआती मुकाबले किशोर पहलवानों के बीच हुए। इनमें कादरचौक के इमरान ने उझानी के अस्सू, लाही फरीदपुर के सुमित कुमार ने उझानी के आयुष, कादरचौक के अरमान ने नगर निवासी विष्णु, इमरान ने जुनैद, सुमित ने आहद और कुंवरगांव निवासी अमित कुमार ने उझानी के सुभाष को हराया। किशोर पहलवानों के तीन और भी मुकाबले हुए। उनके अभिभावकों ने भी हौसला बढ़ाने का काम किया।
दंगल के दौरान प्रमुख कुश्ती में दातागंज के दिव्यांग पहलवान जगदीश और बरेली के राजेश पहलवान के बीच मुकाबला जोरदार रहा। जगदीश दिव्यांग होने के बाद भी कमजोर नहीं पड़े। कुश्ती बराबर छूट गई। अयोध्या के लाड़ी बाबा उर्फ पागल बाबा ने राजस्थान के भूकम सिंह और इलाके के गांव रौली निवासी हेमसिंह ने आगरा के दीपक पहलवान को पछाड़ दिया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार भी भेंट किया गया। दंगल संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश पहलवान ने अलग- अलग कुश्तियां शुरू कराने वाले अतिथियों का स्वागत भी किया। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, रामदास यादव, अजीत यादव, बलराम सिंह, ध्रुव यादव, मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका राजेंद्र यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें