फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दशरथ से कैकई ने मांगे दो वरदान, राम वन गमन पर दर्शकों के आंसू आए

विज्ञापन
दबतोरी की रामलीला में राजा दशरथ अपने दरबार में। संवाद
विज्ञापन
दबतोरी। गांव के 36वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को दशरथ प्रतिज्ञा और राम वन-गमन की लीला का मंचन आदर्श रामलीला क्लब दबतोरी के स्थानीय कलाकारों ने किया। क्लब के डायरेक्टर सतेंद्र सिंह एडवोकेट का कुशल निर्देशन रहा। उन्होंने खुद दशरथ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

राजा दशरथ ने एक दिन दर्पण में अपना मुख देखा तो उन्होंने उम्र का चौथा पढ़ाव महसूस किया। वह उदास हो गए। वह गुरु वशिष्ट से मिले आश्रम में चर्चा की। वशिष्ठ ने उन्हें घर में ही तपोवन बनाए जाने की सलाह दी। कहा कि स्वयं राजा रहें और राम को युवराज बनाएं। प्रजाजन को बुलाकर राजा ने राम को युवराज बनाने की बात कही तो प्रजा खुश हो जाती है। इस पर कैकई को मंथरा बरगला देती है। कैकई राजा दशरथ से दो वर मांग लेती हैं। जिसमें राम को 14 वर्ष का वनवास और अपने पुत्र भरत को राज।
अयोध्या वासी रात्रि में सोए हुए होते हैं, तब राम, सीता और लक्ष्मण उन्हें सोता हुआ छोड़कर वन प्रस्थान कर जाते हैं। राजा दशरथ की स्थिति व राम, लक्ष्मण व सीता के वन गमन की लीला को देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। क्लब डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह एडवोकेट ने दशरथ का किरदार बखूबी निभाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवधेश भदौरिया, उमेश भदौरिया,शिरीष कठेरिया, अनमोल चौहान दिनेश मिश्रा धनपाल सिंह, ओमेंद्र भदौरिया के साथ ही आदर्श रामलीला क्लब दबतोरी के पदाधिकारी, कलाकार, बड़ी तादाद में गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें