फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली उपकेंद्र में मशीनों के पैनल बदले, ट्रिपिंग में सुधार की उम्मीद

विज्ञापन
उझानी में बिजली पैनल बदले  जाने के काम में जुटे कर्मचारी। स्रोत: बिजली कर्मी
विज्ञापन
उझानी। बिजली उपकेंद्र परिसर में 11 केवीए की मशीनों के पैनल बदल दिए गए हैं। बुधवार दोपहर से पैनल बदलने का शुरू हुआ काम देर रात तक जारी रहा। इसके चलते करीब आठ घंटे कस्बे के तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।मशीनों के पैनल बदले जाने से उम्मीद जताई जा रही है कि आगे ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र परिसर फीडर संख्या एक, तीन और चार की मशीनों के पैनल बदले जाने के काम में इंजीनियरों की टीम के साथ विभाग के कर्मचारी बुधवार दोपहर से ही जुट गए। पैनल दो दिन पहले ही उपकेंद्र परिसर में मंगवा लिए गए थे।
एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि मशीनों से जुड़े पैनल करीब दो दशक पुराने थे। सिस्टम अपग्रेड नहीं होने की वजह से ओवरलोडिंग के दौरान ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही थी। पैनल बदले जाने का काम रात करीब आठ बजे तक चला।
विज्ञापन


आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
पैनल बदले जाने के दौरान तीनों फीडर से जुड़े कस्बे के अहीरटोला, बहादुरगंज, गद्ददीटोला, स्टेशन रोड, श्रीनारायणगंज, मिल कंपाउंड, पंजाबी कॉलोनी, गंजशहीदा, कश्यप बस्ती आदि इलाकों में करीब आठ घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को सप्लाई बाधित रहने से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। एसडीओ ने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रिपिंग की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। खासकर गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें