फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इनाम में कार निकलने का झांसा देकर भेजी एपीके फाइल, फोन हैक कर 2.89 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। साइबर ठगों ने इनाम में कार निकलने का झांसा देकर ककराला के एक व्यक्ति के मोबाइल में सेंध लगा दी। ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलने के बाद मोबाइल स्क्रीन ब्लैक हो गई। इसके बाद साइबर ठग ने पीड़ित के बैंक खाते से कई बार में कुल 2,88,999 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककराला कस्बा निवासी रफ्फन पुत्र रब्बे अली खां ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 जून को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी कार निकली है। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर 7000193219 से उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी गई।
आरोप है कि फाइल खोलने के बाद उनके मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 2,88,999 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

मामले की विवेचना साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन करेंगे। साइबर नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह बताया कि साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, एपीके फाइल, बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। इससे ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें