फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगे, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति संबंधी दस्तावेज देने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के दलेलनगर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ अप्रैल 2022 को बिसौरा निवासी अजय रतन ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने सहारनपुर नगर निगम में क्लर्क की नौकरी निकलने और वहां के नगर आयुक्त संजय कुमार से अच्छे संबंध होने की बात कही।
आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे गए। अरुण के मुताबिक, उसने अलग-अलग तारीखों में नकद और खाते के माध्यम से रुपये दिए। इसके बदले उसे नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। पीड़ित का आरोप है कि सहारनपुर पहुंचने पर उसे दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन टालमटोल की जाती रही। आरोप है कि बाद में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पीएम मुद्रा लोन के नाम पर 56 हजार की ठगी



उझानी। मोहल्ला अहिरटोला निवासी भूपेंद्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। छह सितंबर को उसके मोबाइल पर सौरभ नाम के व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये का पीएम मुद्रा लोन पास होने की बात कही। आरोपी ने लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर पहले 1250 रुपये फीस मांगी।



भूपेंद्र के अनुसार, आरोपी की बातों में आकर उसने करीब 56,324 रुपये उसके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। 12 सितंबर को आरोपी का अंतिम फोन आया था। पीड़ित ने धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें