फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस वितरण न होने से उपभोक्ता परेशान

Fri, 16 Oct 2015 12:03 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लगातार इंडेन रसोई गैस वितरित न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को गैस की केवल एक गाड़ी का वितरण हुआ है। उसके बाद गैस का वितरण नहीं हुआ। इससे नगर में भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। कितने ही ऐसे घर हैं, जहां खाना बनाने के लिए अन्य विकल्पों को अपनाना पड़ रहा है। एजेंसी के डिपो पर रोजाना ग्राहक सुबह ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते  हैं, लेकिन उनको उनको दो टूक जवाब मिलता है कि कोई भी गाड़ी नहीं आई है। लोगों को वापस कर दिया जाता है। इस बारे में परेशान सिद्धपुर कैथोली से आए  ग्राहक राकेश यादव ने बताया कि मैंने रविवार को गैस बुक कराई है, लेकिन अभी  तक गैस नहीं मिली। खाना बनाने के लाले पड़े हैं। ऐसे ही कई ग्राहक हैं, जो  कई दिन से लगातार गैस लेने आ रहे हैं। उनको गैस न मिलने के कारण वापस  लौटना हो रहा है, यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोगों का  आक्रोश भी फूट सकता है।
विज्ञापन

प्रबंधक ओलंपिक फ्लेम का कहना है कि तीन दिन से कोई भी गाड़ी नहीं आई है। इस कारण से लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। रिफिल आते ही उपभोक्ताओं को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

-----
गैस की समस्या केवल बिसौली  या बदायूं जिले में ही नहीं है, बल्कि पूरे उत्तरी भारत में है। गैस पाइप  लाइन में आई तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो रहा है।
- टीपी सिंह, वरिष्ठ क्ष़ेत्रीय प्रबंधक, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें