फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगाज-2015: जश्न की रात में डूबेगा शहर

Tue, 30 Dec 2014 11:55 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2015 का आगाज शहरवासी पूरे उमंग, उत्साह, जोश के साथ करने को तैयार हैं। जश्न का माहौल बनना शुरू हो चुका है। 31 दिसंबर की रात इसी जश्न में पूरा शहर डूबेगा। बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। तो बाइकर्स भी सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं। दोस्तों की गॉसिप में पार्टी की जगह तय की जाने लगी है। रेस्तरां के साथ ढाबे भी युवाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। महिलाओं को जहां शॉपिंग भा रही है, वहीं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर परिवार के साथ घर पर मस्ती करने के भी प्रोग्राम सेट किए जा रहे हैं। होटलों, मार्ट में भी नए साल की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

नए साल के आगाज को यादगार बनाने को युवा मन विचलित है। डीजे की धुनों पर थिरकने का भी प्रोग्राम तय करने का दौर जारी है। वहीं स्टूडेंट्स ने ग्रिटिंग, स्लैमबुक, डायरी, केक की खरीददारी शुरू कर दी है। वह इसके अपने मित्रों को देंगे। गुरुजनों के लिए डायरी, ग्रिटिंग खरीदे जा रहे हैं। महिलाएं शीतलहर में स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी तैयार करने में जुटी हैं।
बधाई देने का दौर शुरू
बदायूं। मित्रों, परिवारजनों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी देना शुरू कर दी हैं। मैसेज के अलावा वॉट्सएप्प, फेसबुक आदि सोशल साइट्स से भी साल-2015 के आगाज की बधाई दी जाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें