कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर की बैठक में लाउडस्पीकर लगाकर नई धार्मिक परंरा डालने की कोशिश करने वालों के प्रयास एसडीएम की सूझबूझ से विफल हो गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर घरों को भेज दिया। इससे मामला शांत हो गया।
बुधवार को गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बैठक के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर नई परंपरा डालने का प्रयास किया था। इसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी। इससे गांव में तनाव भी हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उन लोगों की वार्ता कराई। साथ ही लेखपालों को मौके पर भेजकर यथास्थिति भी समझ ली।
एसडीएम ओपी तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग घर में पूजापाठ कर सकते हैं, लेकिन सामूहिक रूप से ऐसा आयोजन नहीं किया जाएगा, जिससे विवाद बढ़े। साथ ही लाउडस्पीकर को उतरवाकर मामले को शांत कर दिया। इससे दोनों पक्ष शांत हो गए। इस दौरान बेचेलाल, दिनेश, मानसिंह, रामपाल, संजीव, निरोत्तम, धर्मपाल, सुखपाल, तेजराम, सूरजपाल, सियाराम आदि शांतिपूर्वक घर पहुंच गए।