फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीलों लगा पट्टा डालकर लूटी थी एंबुलेंस, दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को 102 एंबुलेंस में हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया। इसमें दो लुटेरों को पकड़ा गया है। उनके पास से सात हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि दो लुटेरे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी त्रिपाठी ने बताया कि 27 जुलाई की रात एक 102 एंबुलेंस महिला को छोड़ने बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसांई जा रही थी। उस वक्त एंबुलेंस में प्रसूता प्रमिला, उसका पति रामऔतार, उसकी सास, जेठानी और आशा वर्कर ऊषा थीं। बदमाशों ने बेहटा गुसांई रोड पर मेंथा फैक्ट्री के पास कीलों लगा पट्टा डाल दिया था। जैसे ही एंबुलेंस आगे बढ़ी कि अगला पहिया पंक्चर हो गया। इस पर चालक और ईएमटी नीचे उतरे। वह पहिया देख ही रहे थे कि तभी बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने रामऔतार से 22000 रुपये और महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। फिर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। बिल्सी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने गुरुवार को दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम इश्तकार पुत्र ईदे खां, जफरुद्दीन उर्फ जफर उर्फ सलीम उर्फ गुड्डू पुत्र रियाजुद्दीन निवासीग्राम बेहटा गुसांई बताया। इनके पास से दो तमंचे, 7000 रुपये, टॉप्स, पाजेब और पट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इनमें इश्तकार के खिलाफ 11 और जफरुद्दीन के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि फरार बदमाश ओया निवासी सुमित और सुंदरनगर निवासी विनीत की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बदमाशों को पकड़ने में एसआई अमरपाल सिंह, एसआई राजपाल सिंह, सिपाही सचिन चौहान, रामलखन, लोकेंद्र कुमार, भीष्म यादव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें