फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, परिवार समेत बनाया बंधक, दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नंबर एक में लूट करने वाले बदमाश कहीं और के नहीं, बल्कि तीन बिल्सी और एक सहसवान इलाके का रहने वाला है। उन्होंने घटना को अंजाम देने से पूर्व मोहल्ले में जाकर रेकी की थी। व्यापारी के मामले में जानकारी जुटाई। तब कहीं जाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारी अजीत कुमार जैन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बड़े व्यापारी हैं। नगर में उनकी बड़ी दुकान मानी जाती है। घर में ही दुकान है। इसलिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके घर के सामने की सड़क ज्यादा चौड़ी नहीं है। इससे लोगों की आने-जाने वालों पर ज्यादा नजर रहती है। बताते हैं कि पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाशों में एक सहसवान और एक बिल्सी का रहने वाला है। जो दो बदमाश फरार हुए हैं। वो भी बिल्सी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इससे ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि उन्हें व्यापारी के बारे में अच्छी तरह जानकारी होगी। उन्होंने मोहल्ले में रेकी करके अन्य जानकारी भी जुटाई। उनके बारे में पता किया। तब कहीं शनिवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया गया। गनीमत ये रही कि गली पतली थी। इससे लोगों की बदमाशों पर भागते समय नजर पड़ गई और मोहल्ले के लोग उनके पीछे लग गए। स्थानीय लोगों की हिम्मत से दो बदमाश पकड़े गए। वर्ना बदमाश कौन थे, कहां के थे? पुलिस तलाश के नाम पर लकीर पीटती रह जाती।
वारदात के बाद भी व्यापारी के घरवाले थर थर कांप रहे थे। पुलिस और मीडियाकर्मी पहुंचे तो व्यापारी समेत महिलाओं के मुंह पर टेप चिपका था। इससे शुरू में एकबारगी यह भी लगा कि कहीं घटनाक्रम संदिग्ध तो नहीं है पर जब बदमाश पकड़े गए तो यकीन हो गया कि परिवार बहुत भयावह मंजर से गुजरा है।
विज्ञापन

एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे थाने
-लूटपाट की घटना और बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना पर देर रात एसएसपी संकल्प शर्मा और एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा भी बिल्सी थाने पहुंच गए। दोनों अधिकारी देर रात तक बदमाशों से पूछताछ करते रहे। उनसे सच्चाई उगलवाते रहे। थाने की एक टीम फरार बदमाशों की तलाश में निकल गई है।
- बिल्सी में चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसमें दो बदमाश पकड़े गए हैं जबकि दो भाग गए हैं। उन्हें तलाश किया जा रहा है। - सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें