जिला जज डीके नैलवाल ने कहा कि दिवंगत लोकपाल सिंह एडवोकेट को सच्ची
श्रद्धांजलि यही होगी कि अधिवक्ता समुदाय उनके बताए रास्ते पर चले।
गरीबों, बेसहारा, मजदूर व परेशानी झेल रहे व्यक्तियों की प्रत्येक प्रकार
से सहायता करें, ताकि जररूतमंद न्याय से वंचित न रहे। अधिवक्ता अधिक से
अधिक न्यायिक कार्य में सहयोग दें तथा ऐसा कोई काम न करें, जिससे न्यायिक
कार्यों में बाधा पड़े।
जिला जज श्री नैलवाल सोमवार को जिला बार
एसोसिएशन की ओर से आयोजित दिवंगत अधिवक्ता की स्मृति में उनके परिवारी जनों
की ओर से निर्मित स्मृति द्वार के लोकार्पण मौके पर बोल रहे थे। शुभारंभ
जिला जज, डीएम शंभूनाथ ने फीता काटक र उद्घाटन तौर स्मृति द्वार का
लोकार्पण किया। डीएम शंभूनाथ ने दिवंगत अधिवक्त के चित्र पर माल्यार्पण
किया। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन गौहर अली ने डीजे को, बार अध्यक्ष रामपाल ने
डीएम, दिवंगत अधिवक्ता के पुत्रों डा. वीरेंद्र, इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने
कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान सहित वरिष्ठ
उपाध्यक्ष उमेश सक्सेना ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी द्रोपदा देवी का
माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
संचालन
कर रहे जिला बार के वरिष्ठ वकील स्वतंत्र प्रकाश गुुप्त ने दिवंगत
अधिवक्ता की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 87 वर्षीय बाबू जी 1958
में वकालत के पेशे में आए। इस दौरान वे निरंतर अपनी कम्युनिस्ट पार्टी से
जुड़े रहे। उन्होंने शुरुआत से ही निर्धन, मजदूर व किसानों की लड़ाइयां तन,
मन, धन से लड़ीं, सदैव सिद्धातों के प्रति समर्पित रहे। कार्यक्रम में
निगार नफीस एडवोकेट, कृष्णगोपाल गुप्ता, अजीत सिंह, गौहर अली, जिलाधिकारी
समेत अतुल अंजान ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला बार अध्यक्ष रामपाल शाक्य
ने की।