फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी जलाई, जमकर किया भांगड़ा और एक दूसरे से बोले %हैप्पी लोहड़ी%

विज्ञापन
लोहड़ी जलाते हुए पंजाबी समाज के लोग - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। लोहड़ी में अग्नि प्रज्जवलित करने के साथ ही जब भंगड़ा शुरू हुआ तो सब अपनी ही मस्ती के रंग में रंग गए। जलती हुई अग्नि के चारों ओर घूम घूमकर पंजाबी समाज के लोगों ने जमकर डांस किया। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में तो खासा उत्साह रहा। रेवड़ी और मूंगफली अग्नि में चढ़ाकर उसका प्रसाद बांटा गया और सभी ने एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। देर रात तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ विशेष त्योहार है। इस अवसर पर पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन चौराहों तथा घरों में लोहड़ी जलाई जाती है। पुरुष जल रही अग्नि के पास भंगड़ा करते हैं तो महिलाएं गिद्दा करती हैं। इस दिन तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली का भी खास महत्व होता है। जिन परिवारों में लड़के का विवाह होता है अथवा जिन्हें पुत्र प्राप्ति होती है, उनका उत्साह तो देखते ही बनता है। सोमवार को भी लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समुदाय ने धूमधाम से मनाया। लोगों ने घरों में लोहड़ी जलाकर खुशियां मनाईं। युवाओं ने जमकर भंगड़ा किया तो महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे।
इधर, पंजाबी समाज सेवा समिति और युवा प्रकोष्ठ की ओर से ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम किया गया। पंजाबी चौक पर समाज के लोगों द्वारा ढोल पर भंगड़ा किया गया। जिससे पूरा माहौल उल्लास पूर्ण हो गया। कार्यक्रम में मौजूद पंजाबी समाज के पुरुषों व महिलाओं ने पंजाबी लोकगीत गाए और खुशी के माहौल में समिति सदस्यों द्वारा एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश धींगड़ा, समिति अध्यक्ष नरेद्र दुआ, सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, हरीश बजाज, जगजीत वोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में भी मनाया गया त्योहार
बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में भी लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने अग्नि प्रज्वलित कर बच्चों के साथ सभी प्राणियों की समृद्धि व उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश, कुलदीप साहू, शालिनी अरोड़ा, कुलदीप साहू मौजूद रहे। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य एनसी पाठक मौजूद रहे। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं को बताया कि यह पंजाब प्रांत का प्रमुख त्योहार है। इस समय नई फसल तैयारी होती है। उसे अग्नि को समर्पित किया जाता है। साथ ही अग्नि के चारों और धूम धूम कर नृत्य व फेरे लिए जाते हैं।

लोहड़ी जलाकर त्योहार मनाते पंजाबी समाज के लोग- फोटो : BADAUN

 

लोहड़ी मनाते हुए पंजाबी समाज के लोग- फोटो : BADAUN

 

लोहड़ी जलाते हुए पंजाबी समाज के लोग- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें