फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास में रिश्वत चली, दो सचिव निलंबित

Fri, 20 Mar 2015 12:06 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शिकायत पर सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा, डीडीओ प्रदीप सोम को साथ लेकर बिसौली ब्लाक के समग्र गांव सिद्धपुर कैथोली और बरखेड़ा जा धमके। यहां रिश्वत लेकर ऐसे लोगों को लोहिया आवास देने की पुष्टि हुई है जो अपात्रों की श्रेणी में आते हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सीडीओ ने इन गांवों के ग्राम सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीडीओ बिसौली को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जबकि दोनों गांवों के प्रधानों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम सचिव ऋषि देव और लाल सहाय को निलंबित कर दिया है। और डीडीओ को इस प्रकरण में जांच के आदेश कर दिए हैं।
सीडीओ ने कहा है कि मार्च के बाद अभियान चलाकर विकास कार्यों की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को जिन दो समग्र गांवों में पहुंचकर आकस्मिक जांच की है, उन गांवों के प्रधानों को भी कार्रवाई के घेरे में लिया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर तैयारी की जा रही है। इस मामले में अपात्रों का चयन हो जाने पर बीडीओ बिसौली विपिन चंद्र को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें