फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पद के लिए छह नामांकन दाखिल

Fri, 20 Mar 2015 12:03 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त के कोर्ट में शहर के चेयरमैन पद के लिए बृहस्पतिवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा से दीपमाला गोयल और कांग्रेस से महेश सक्सेना शामिल हैं। इस प्रकार चेयरमैन पद के लिए नामांकन कराने वालों की संख्या 10 हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच 20 मार्च को होगी।  
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही उत्साहित होकर टोलियों में निर्धारित स्थानों पर पहुंचने लगे। जहां से वाहनों पर सवार होकर और पैदल जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। गेट पर तैनात पुलिस के जवानों ने सभी उम्मीदवारों की भीड़ को नियंत्रित किया। बाद में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के लिए ही नामांकन कराने के लिए एडीएम वित्त के कोर्ट में बारी-बारी से जाने दिया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।  
बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला नई सराय निवासी मुजफ्फर पुत्र अब्दुल गनी, ब्राह्मपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सत्यपाल, आवास विकास निवासी डालचंद्र पुत्र रामचरन लाल, चौधरी सराय निवासी वेद प्रकाश पुत्र डोरी लाल ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए। मिर्धा टोला निवासी महेश सक्सेना पुत्र नरेश चंद्र सक्सेना ने कांग्रेस और सैयद बाड़ा निवासी दीपमाला गोयल पत्नी अंबरीश प्रकाश गोयल ने भाजपा से नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक महेश से पुलिस की नोकझाेंक
भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के साथ नामांकन में आए बीजेपी के पूर्व विधायक महेश गुप्ता को पुलिस ने नामांकन स्थल पर प्रवेश के दौरान रोक लिया। गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावक हैं, तो पुलिस का कहना था कि संख्या अंदर पूरी हो चुकी है। हल्की नोकझाेंक के बाद खुद पूर्व विधायक ही आगे नहीं गए। नामांकन के दौरान प्रवेश द्वार पर कोतवाली प्रभारी एसएच बराच और सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय यादव तैनात थे।
ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने किया टेंपो हाई
नामांकन के आखिरी दिन छह प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वाहनों और जुलूस की शक्ल में पहुंचे। ढोल-नगाड़े के साथ समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का टेंपो हाई किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
पहले ये करा चुके हैं नामांकन
सबसे पहले नामांकन कराने वालों में नन्हें लाल कश्यप, सरजू, मुस्तरी बेगम, फात्मा रजा ने नामांकन कराया। फात्मा सपा से प्रत्याशी हैं। नामांकन के अंतिम दिन सबसे अधिक छह नामांकन हुए। इससे पूर्व छह दिनों में मात्र चार ही नामांकन हो सके थे।
पार्टियों ने पहले ही उतार दिए डमी प्रत्याशी
पार्टियों अपने प्रत्याशी उतारने से पहले डमी प्रत्याशी भी उतारे हैं। लोकतंत्र प्रणाली में अब डमी उतारना राजनीतिक कूटनीति मानी जाती है। डमी प्रत्याशी जोड़तोड़ की राजनीति में काम आएंगे, वहीं अपनी-अपनी जाति के वोटों के काटने में भी उनकी अह्म भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें