फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पांच वाहन आपस में भिड़े, तीन घंटे रहा जाम

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर पांच वाहन आपस में भिड़े, तीन घंटे रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बिनावर में मलगांव में पास मंगलवार तड़के हुआ हादसा
तीन लोग घायल हुए, एक क्रेन भी हुई क्षतिग्रस्त
 बरेली-मथुरा हाईवे पर पांच वाहन आपस में भिड़ने की वजह से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए। हादसे में एक क्रेन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा कर यातायात सामान्य कराया गया। घायलों में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाने के लिए क्रेन मंगाई। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे क्रेन इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटा रही थी। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बजरफुट से भरा ट्रक क्रेन में घुस गया। तबरदस्त हादसे में क्रेन दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में शहर के गद्दी चौक निवासी क्रेन मालिक शरवेज (22) पुत्र मोहम्मद शरीफ गाजी घायल हो गया। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रही एक कार भी हाईवे पर टकराए वाहनों में घुस गई। इसमें भी दो लोग मामूली घायल हो गए। 
विज्ञापन

हाईवे पर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकराने से जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक हाईवे की एक लेन पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। सिर्फ एक ही लेन से वाहनों को पास किया गया। बाद में दूसरी क्रेन मंगाकर हाईवे को खाली किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में जख्मी क्रेन मालिक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

-----
मलगांव के पास अक्सर होते हैं हादसे
बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव से घटपुरी के बीच अक्सर हादसे होते हैं। हाईवे फोर लेन होने के बाद स्थिति ज्यादा खराब हुई है। मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास मोड़ और इसके बाद घटपुरी में मोड़ पर दिशा संकेतक भ्रम उत्पन्न करने वाले हैं। यहां डिवाइर भी कई जगह पर कटे हुए हैं। हाईवे के दोनों ओर गांव हैं। ऐसे में इस इलाके में हादसे होने की आशंका बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें