फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंद मकान के ताले तोड़ 10 लाख की नकदी व लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
रसूलपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामन। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। गांव ढडूनगला में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी ससुराल में जमीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये घर में रखे थे। वह नौकरी के सिलसिले में पानीपत चले गए थे। 26 जून को उनकी पत्नी संतोष भी घर में ताला लगाकर पानीपत चली गई थी। इसके बाद मकान काफी दिन से बंद पड़ा था।
बुधवार रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखे 10 लाख रुपये के अलावा सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण भी समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह वीरेंद्र के चचेरे भाई लज्जाराम किसी काम से घर पहुंचे तो मकान के टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। उन्होंने फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह गांव पहुंचे और पुलिस की घटना जानकारी दी। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




गांव रसूलपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए पीतल के बर्तन, नए कपड़े और नकदी सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया। गांव निवासी ओमकार कुछ दिन पहले परिवार सहित हिमाचल प्रदेश में काम करने के लिए गए थे। उनके घर में ताला लगा हुआ था। घर में घुसकर चोर साड़ियां, पीतल और कांसे के बर्तन समेत तीन हजार रुपये ले गए। मोहल्ले वालों को जानकारी होने पर ओमकार को सूचना दी गई। इसके बाद वह हिमाचल से बुधवार रात घर पहुंचे। घर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद


दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी-जेवर ले गए



फैजगंज बेहटा। सुरैनी पापड़ी गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में दावा बोलते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। गांव सुरैनी पापड़ी में चोर बुधवार रात दीवार काटकर रवि कुमार के घर में घुस गए। घर में रखे बक्सों और तिजोरी के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरों के अलावा 35 हजार रुपये ले गए। इसी रात चोर गांव निवासी महावीर के घर से भी कीमती समान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया की थाने में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच करवा कर जल्द ही दोनों घटनाओं का अनावरण किया जाएगा। संवाद

रसूलपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामन। संवाद

रसूलपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें