फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोग्य मंदिर में लटके ताले, सीएचओ और एएनएम नदारद

विज्ञापन
ग्राम मोहकमपुर पीएससी की बदहाल हालत। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए खोले गए आरोग्य मंदिरों में ताले लटके हैं। यहां आउटसोर्सिंग पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) और एएनएम अक्सर नदारद रहती हैं। इसको लेकर कई बार अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की और वेतन कटौती भी की, लेकिन कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 200 से ज्यादा आरोग्य मंदिर हैं। इन केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की तैनाती की गई है। शासन की मंशा के अनुसार सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक इसे खोलने के निर्देश हैं, लेकिन आरोग्य मंदिर में तैनात स्टाफ समय पर नहीं आता है। इन केंद्रोें पर तैनात सीएचओ के वेतन पर हर महीने करीब 60 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। सरकार के खजाने से पैसा जा रहा है लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। केंद्रों पर उनके न बैठने से स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं ग्रामीणों को नहीं मिल रही हैं। वहीं एएनएम के न बैठने से टीकारण नहीं होता है।

एएमएस पोर्टल पर होता खेल
शासन की ओर से सीएचओ की हाजिरी के लिए एएमएस पोर्टल पर बनाया गया है। इसमें ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाती है, लेकिन सीएचओ किसी के माध्यम से फोटो खिंंचवा कर पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं। बड़े स्तर पर जिले में यह खेल हो रहा है।
विज्ञापन



बिसौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोट में बने आरोग्य मंदिर में दोपहर एक बजे ताला लगा था। यहां उपचार को आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्रामीण सोहनलाल ने बताया कि आरोग्य मंदिर अक्सर बंद रहता है।

बिसौली ब्लॉक के एपुरा आरोग्य मंदिर में दोपहर 12:30 बजे सीएचओ और एएनएम में से कोई भी नहीं था। कमरे के बाहर ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों का कहना है कि सप्ताह में दो तीन दिन ही आरोग्य मंदिर खुलता है।

आसफपुर ब्लॉक के मोहकमपुर के आरोग्य मंदिर में दोपहर दो बजे ताला लगा था। यहां पर सीएचओ और एएनएम में से कोई नहीं मिला। मंदिर के बगल में ही बने एएनएम सेंटर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। यहां भी कमरे में ताला बंद है।

95 नए उपकेंद्र खोले जाएंगे
जिले में शासन की मंशा के अनुसार 95 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र यानी आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इन उपकेंद्रों से 200 ज्यादा गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की तैनाती की जानी है। अभी तक 30 उपकेंद्रों के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है।

शासनादेश का नहीं हो पा रहा पालन
शासनादेश के अनुसार एएनएम को सोमवार को ब्लॉक की मीटिंग में जाना होता है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक आरोग्य मंदिर में बैठने के बाद फील्ड में जाना होता, बुधवार को टीकाकरण, बृहस्पतिवार को एनसीडी क्लीनिक व गर्भवती का परीक्षण करना होता है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक मंदिर में बैठकर मरीजों का उपचार करना होता है। शनिवार को टीकाकरण करना होता है। इन सभी बिंदुओं में से टीकाकरण करने के अलावा एएनएम कहीं नहीं जातीं।

- मोहकमपुर की सीएचओ मेटरनिटी लीव पर हैं। बिसौली सीएचसी में सीएचओ और एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा थी। इस वजह से वह सीएचसी में थे। - अरविंद राणा, डीसीपीएम

ग्राम मोहकमपुर पीएससी की बदहाल हालत। संवाद

ग्राम मोहकमपुर पीएससी की बदहाल हालत। संवाद

ग्राम मोहकमपुर पीएससी की बदहाल हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें