फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर मारपीट, घरेलू सामान भी तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मामूली कहासुनी की रंजिश में चार लोगों नेे घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। घर में रखा कीमती सामान भी तोड़ डाला। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद जुबैर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सात अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था कि तभी उसके घर में मोहल्ले का बब्बू , गुफरान,अफनान और इस्लाम घुस आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। परिवार के लोग बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें