फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट कहीं बढ़ा न दे खतरा.. कोरोना संदिग्धों की संख्या में हो रहा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं जिले में भले ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है लेकिन वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। पिछले तीन दिन से लॉकडाउन में लोग जो अनावश्यक छूट का फायदा उठा रहे हैं। इसका असर अब साफ दिखने लगा है। परिणाम ये है कि जिले में संदिग्धों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन का रिकॉर्ड देखें तो जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में संदिग्ध मरीजों की संख्या 19 से ज्यादा हो गई है। इससे खतरा घटा नहीं बल्कि और बढ़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जीतोड़ मेहनत की है। प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव मरीज को गंभीरता से लिया है। इसका नतीजा ये है कि जिले में आज एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाजरत नहीं है। छह अप्रैल से 27 अप्रैल तक कुल 16 मरीज पॉजिटिव निकले थे। उनका समय पर इलाज कराया गया। उनके परिवार वालों को क्वांरटीन में रखकर जांच की गई। तब कहीं जाकर जिला प्रशासन इस नतीजे पर पहुंचा है लेकिन अब कुछ दिन से लोगों को ज्यादा छूट मिल रही है। ग्रामीण इलाके तो दूर हॉटस्पॉट इलाकों तक में भीड़भाड़ दिखाई दे रही है। ये किसी खतरे से कम नहीं है। इसका परिणाम ये है कि जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते नौ मई को कोरोना वार्ड में संदिग्ध मरीजों की संख्या 17 थी। इसके ठीक दूसरे दिन कुछ मरीजों की छुट्टी हुई तो कुछ नए मरीजों को भर्ती किया गया। इससे 10 मई को मरीजों की संख्या 15 हो गई। वहीं 11 मई को संदिग्धों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। 12 मई को इनकी संख्या में और बढ़ोतरी हो गई। दोपहर तक मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच गई थी। फिर शाम को कुछ नए और मरीजों को भर्ती किया गया। सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं।
क्वांरटीन सेंटरों में रुके हैं दो सौ लोग
शहर के नजदीक क्वांरटीन सेंटर द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कुल दो सौ लोग ठहरे हुए हैं। ये लोग बाहर से आए हैं। बताते हैं कि यहां रोजाना लोगों की संख्या बदलाव हो रहा है। नए लोग आ रहे हैं तो पुराने लोगों को घर भेजा जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वांरटीन सेंटर पहुंची। उसके बाद सभी संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई। इधर, प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने शेल्टर होम में 50 लोग रुके हैं। सभी का चेकअप कराया गया है।
विज्ञापन

इस समय जिला अस्पताल में उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पिछले तीन दिन से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी के सैंपल ले लिए गए हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। - डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें