फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गैर जरूरी सामान की दुकानें खोलने पर दो व्यापारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन में रविवार को गैर जरूरी सामान के कई प्रतिष्ठान खुलने और भीड़ जुटने पर पुलिस ने खदेड़ दिया। रेडीमेड कपड़े समेत आटो पार्टस के दो कारोबारियों को मौके पर से गिरफ्तार कर लॉकडाउन उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन-चार दुकानदार शटर गिरा कर खिसक गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन ने जरूरी सामान की जिन दुकानों को खोले जाने की इजाजत दी, उसके विपरीत रविवार को गैर जरूरी सामान के कई प्रतिष्ठान खोल लिए गए। घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पंजाबी कॉलोनी निवासी पवन कुमार पुत्र रामसेवक की रेडीमेड कपड़ों दुकान पर पुलिस को ग्राहकों की भीड़ मिली। ज्यादातर ग्राहक बिना मॉस्क के थे। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को ऐसा ही बदायूं रोड पर आटो पार्टस की दुकान पर देखने को मिला। पुलिस ने दुकान में मौजूद कृष्णा कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र सत्यपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि दोनों दुकानदारों को पहले भी सचेत किया गया था लेकिन वे प्रतिष्ठान खोल रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा- 188, 269 और 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बिल्सी रोड मार्केट में दो-तीन दुकानदारों को ग्राहकों समेत खदेड़ दिया। बता दें कि गैर जरूरी सामान के कुछ दुकानदार अपने नौकरों को प्रतिष्ठान के अंदर बैठाकर सामान बेचने का काम करते हैं। ऐसे दुकानदारों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें