फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में उड़ाई जा रही लॉकडाउन की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना से जंग जीतने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है। कहीं भीड़ न जुटे और लोग एक-दूसरे से दूर रहे इसके लिए समूचे देश में लॉकडाउन किया गया है। बदायूं में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। बावजूद इसके शहर स्थित मंडी समिति में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां रोज सुबह को लोगों की भीड़ जुटती है। भीड़ में शामिल लोग न मास्क लगाते हैं, और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। यहां भीड़ जुटने से कोरोना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

महामारी घोषित किए जा चुके कोरोना से हो रही मौतों से विश्व में हाहाकार मचा है। अपने देश में भी बड़ी संख्या में रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी से लॉकडाउन का पालन करने और घर में रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार बजे से सात बजे तक कुछ दुकानें खोलने की छूट दी है। मगर इस छूट का लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं।
ककराला रोड स्थित मंडी समिति में रोजाना सुबह सब्जी और फलों के कारोबारी व खरीददारों की भीड़ जमा होती है। दुकानदारों के अलावा मंडी में शहर और आसपास के लोग भी सब्जियां खरीदने पहुंच रहे हैं। मंडी समिति में सुबह को फल और सब्जियां खरीदने वालों में अधिकांश न मास्क और गमछा प्रयोग करते हैं और न ही आपस में दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

सुबह चार से सात बजे तक खुलेंगी मंडी
मंडी में अन्य दिनों की अपेक्षा आजकल ज्यादा भीड़ लग रही है। इसमें शहर के लोग भी फल और सब्जियां खरीदने पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए मंडी प्रशासन ने अब मंडी के खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया है। पहले मंडी सुबह चार बजे से आठ बजे तक खुलती थी। अब सुबह सात बजे तक ही खुलेंगी।
मंडी के अंदर आने वाले हर व्यक्ति को चेेक किया जा रहा है कि वो मास्क या गमछा लगाकर ही अंदर जाए। उसके बिना प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सामाजिक दूरी का पालन आने वाले ग्राहकों से कराएं।
विज्ञापन

- ओमकार सिंह वाना, सचिव, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें