फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवानः मुफ्त राशन पाने को कोरोना के खतरे को भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन दिया गया था। अब लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान लोगों को खाने की दिककत न हो इसको ध्यान में रखकर शासन ने सभी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच-पांच किलो चावल देने का निर्देश दिया है। डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर बुधवार को जिले भर में कोटेदारों ने चावल का वितरण किया। मुफ्त चावल मिलने का पता लगने पर कोटेदारों की दुकानों पर लोगों भीड़ जुट गई। हॉट स्पॉट होने के बावजूद सबसे ज्यादा बदइंतजामी सहसवान में रही। सहसवान कस्बा के अकबराबाद मोहल्ले में कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं और कोटेदार के बीच नोकझोंक भी हुई। हंगामा होने कोटेदार दुकान बंद करके चला गया। हालांकि जिले में अधिकांश कोटेदारों ने सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए राशन वितरण किया।
विज्ञापन

सीन नंबर- एक
उझानी। सरकार ने कार्डधारकों को मुफ्त में प्रति यूनिट पांच किलो चावल आवंटित किया है। बुधवार सुबह राशन की दुकानों के सामने महिलाओं की भीड़ लगने लगी। कोटेदारों के टोकने पर लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। फिर महिलाएं मिल कंपाउंड में राशन की दुकान के सामने लाइन में कट्टा रखकर धर्मशाला के गेट पर बैठ गई और अपना नंबर आने का इंतजार करती रहीं। कुछ कोटेदारों ने अपनी दुकान के आगे उपभोक्ताओं को दूरी बनाकर खड़े होने के लिए गोले भी बना दिए है। गोलों में खड़े होने से लाइन काफी लंबी नजर आती है।
सीन नंबर-दो
कुवरगांव। कस्बे में बुधवार को निशुल्क चावल का वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग चावल लेने के लिए कोटेदारों की दुकानों पर जुट गए। मगर शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कोटेदारों ने सभी लोगों के बीच में सामाजिक दूरी बनाकर खड़ा करवाया। उसके बाद में चावल का वितरण किया। कुंवरगांव कस्बे में भी यही हालात रहे। हालांकि यहां पर लोग खुद ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। इस वजह से कोटेदार को भी चावल वितरण करने में आसानी हुई।
विज्ञापन

सीन नंबर-तीन
बदायूूं। शहर में राशन वितरण को लेकर लॉकडाउन के नियमों को बखूबी पालन किया गया। दुुकानों के सामने लोगों को एक-एक मीटर की दूरी बनाकर लाइन लगवाई गई और एक-एक करके लोगों को दुकान पर बुलाकर यूनिट के अनुसार निशुल्क चावल वितरित किए गए। शहर के लोटनपुरा, कलक्ट्रेट, जोगीपुरा समेत तमाम जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन कर वितरण हुआ। अधिकारी भी कोटे की दुकानों को लगातार चेक कर रहे हैं, ताकि कहीं पर कोटेदार को अनियमितताएं न बरते।
सीन नंबर-चार
कादरचौक। कोटे की दुकानों पर मुफ्त चावल मिलने का पता लगने पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देख कोटेदार ने सामाजिक दूरी बनाकर लाइन में खड़े होने को कहा। बेतरतीब भीड़ लगाने पर राशन वितरण न करने की चेतावनी दी। कोटेदारों के समझाने के बाद में लोग आपस में दूरी बनाकर लाइन में खड़ हो गए। इसके बाद राशन का वितरण शुरू किया गया जो पूरे दिन होता रहा। सामाजिक दूरी का पालन होने से लोगों को भी असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें